सलेमगढ़। यूपी बिहार सीमा पर गोपालपुर थाने के दोना शुक्ल बाबा ब्रंम्हस्थान के निकट कोटनरहवां हाईवे संपर्क मार्ग पर मंगलवार की रात में सड़क दुर्घटना में तरयासुजान के हफुआं जीवन के पंद्रह वर्षीय लालू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान इसकी गोपालगंज सदर अस्पताल में मौत बुधवार को हो गई। तरयासुजान थाना क्षेत्र के के गांव हफुंआ बलराम निवासी ओमप्रकाश बैठा के घर से तुर्कपट्टी थाने के अमवां गांव में तिलक जा रहा था।उसी तिलक समारोह में किशोर गोलू कुमार को तिलक सामानों की देखरेख के लिए पिकअप के पीछे बैठा दिया गया। रास्ते में सड़क पर लगे ओवरहाईट लोहे की राड से उक्त किशोर का सिर टकरा गया और वह पिकअप से गिर गया और उसका सिर फट गया।