फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तकनीकी सहायक बर्खास्त, बीडीओ को नोटिस

Tue, 06 Jun 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। फाजिलनगर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चल रहे विकास कार्यों का मंगलवार को डीएम व सीडीओ ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश जगहों पर कार्य की प्रगति धीमी मिली। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। इसके अलावा सुमही बुजुर्ग में बौद्ध गमन मार्ग से जुड़े स्थल पर निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर तकनीकी सहायक को बर्खास्त करने और बीडीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
डीएम रमेश रंजन, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम देवीदयाल वर्मा और कसया एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव नगर पंचायत फाजिलनगर कार्यालय पंहुचे। वहां अधिशासी अधिकारी से नगर पंचायत के कार्यालय ने कुर्सी, पंखा, बिजली आदि के बारे जानकारी दी। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन प्रताप शाही से इसका अतिशीघ्र उद्घाटन कराने के लिए कहा। इसके बाद बुद्ध गमन मार्ग से जुड़े स्थल सुमहीबुजुर्ग पंहुचे, जहां निर्माण कार्य बंद मिला। इसपर नाराजगी जताते हुए तकनीक सहायक को बर्खास्त करने और बीडीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारियों ने चौरा बदुराव से सुमही मार्ग का निरीक्षण किया। वहां से बकुलहर स्थिति धोड़धाप पोखरे पर पंहुचे, जहां उसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। वहां कार्य की धीमी गति देख अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए उपायुक्त मनरेगा व फाजिलनगर बीडीओ को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार लाने की हिदायत दी। कटेया मैनुद्दीन ग्राम सभा में करीब चार करोड़ की लागत से बन रहे मिनी स्टेडियम का भी निरीक्षण कर स्टेडियम को एक वर्ष पहले ही हैंडओवर करने के लिए कार्यदायी संस्था को निदेश दिए।
इस दौरान तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह, बीडीओ दुर्गा प्रसाद प्रजापति, नंदलाल पाठक, कन्हैया यादव, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें