फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी खेती से बढ़ेगी उपज : राजकुमार

Thu, 06 Jun 2024 04:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। सहकारी समिति परिसर में बुधवार को मृदा परीक्षण अभियान के तहत कृषी गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें किसानों को तकनीकी आधारित कृषि कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि तकनीकी खेती करने पर लागत कम आने के साथ उपज भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजकुमार मौर्या ने कहा कि किसानों को परंपरागत कृषि कार्य में तकनीकी खेती को बढ़ावा देना चाहिए। इससे लागत कम आने के साथ फसल की उपज में भी वृद्धि होगी। किसानों को फसलों के साथ सहगामी फसल उगाने की परंपरा को ध्यान देना होगा। इससे कम खर्च में अधिक उपज का लाभ मिलेगा। गुंजन द्विवेदी ने कहा कि सरकार किसानों के लिए ड्रोन उपलब्ध करा रही है, ताकि कम खर्च में फसलों पर दवा, खाद समेत अन्य कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा सके।
इस दौरान सचिव जय सिंह, हेमंत कुमार, साजिद अंसारी, धर्मेद्र सिंह, संदीप कुमार, अभिषेक सिंह, प्रमोद सिंह, प्रताप नरायन पांडेय, सतीश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें