फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों ने स्कूटी सवार महिला से की छेड़छाड़, टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहदों ने स्कूटी सवार महिला से की छेड़छाड़, टक्कर मारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिपरा बाजार। सोमवार की दोपहर में स्कूटी सवार एक महिला के साथ चार शोहदों ने छेड़छाड़ की। उसके बाद स्कूटी को टक्कर मार दिया, जिससे महिला गिर गई। घायल महिला को पुलिस ने महिला अस्पताल भेजवाया और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला स्कूटी से जिला मुख्यालय किसी कार्य से गई थी। वहां से वापस आते समय पडरौना कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ी गांव के पास एक बाइक पर सवार चार युवक उसके साथ छेड़खानी करते हुए ओवरटेक करने लगे। महिला की तरफ से विरोध करने पर मनचलों ने उसके स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेजवाया। इस संबंध में पडरौना कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस को मौके पर भेजा गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें