फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विकास कार्यों में धांधली की जांच करेगी टीम

Fri, 28 Feb 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही में ग्राम पंचायत की ओर से केंद्र वित्त, राज्य वित्त व मनरेगा योजना में कराए गए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की जांच के लिए डीएम ने दो सदस्यीय टीम गठित की है। टीम प्रारंभिक जांच कर डीपीआरओ को रिपोर्ट देगी। इसके पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दुमही विकास खंड दुदही निवासी भाजपा नेता जितेंद्र गुप्ता के शिकायती पत्रों की प्रारंभिक जांच के लिए डीएम ने उप्र पंचायती राज अधिनियम में दिए प्राविधानों के तहत ग्राम प्रधान के विरुद्ध दो सदस्यीय जांच टीम गठित की है। जांच टीम में उपायुक्त स्वतः रोजगार व अवर अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सेवरही को नामित किया गया है।
नामित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्र की बिंदुवार स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच की कार्रवाई पूरी कर जांच आख्या मूल शिकायती पत्रों सहित जिला पंचायत राज अधिकारी कुशीनगर को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

संबंधित खंड विकास अधिकारी/सहायक विकास अधिकारी (पं.) को ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों की सूची के साथ आय-व्यय विवरण की एक प्रति सीधे जांच अधिकारी एवं एक प्रति जिला पंचायत राज अधिकारी कुशीनगर को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें