कृषि कानून के विरोध में वामदलों ने किया प्रदर्शन
तमकुहीराज। केंद्रीय कृषि कानून के विरोध में वामपंथी मोर्चा ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इन लोगों ने कृषि कानून को किसान विरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।
शुकवार को अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर तमकुहीराज तहसील मुख्यालय पर वामपंथी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन किया। संगठन ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम तमकुहीराज एआर फारूकी को सौंपकर आंदोलन समाप्त किया गया।
इस दौरान परमहंस सिंह, मतिउल्लाह सिद्दीकी, सुदामा यादव, नासिर हुसैन, ग्यासुद्दीन अंसारी, गुड्डू यादव, छोटेलाल, द्वारिका यादव, मनोरमा, कल्पा शर्मा, रामपदारथ, अलीमुहम्मद, बलिस्टर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।