फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जाति प्रमाणपत्र की जांच के लिए टीम गठित

Thu, 28 Dec 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। तहसील से जारी जाति प्रमाणपत्र की जांच के लिए तहसीलदार ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी दो सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी। तहसीलदार ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए कमेटी का गठन किया।
विज्ञापन

तहसीलदार कसया ने प्रभारी राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि, लेखपाल अंगध्वज और राधेश्याम सिंह समेत तीन सदस्यीय टीम गठित कर भाजयुमो उपाध्यक्ष नेता प्रियेश गोंड के शिकायती पत्र की जांच करेंगे। उपाध्यक्ष ने शिकायत की थी कि कसया तहसील की तरफ से गोंड जाति का फर्जी प्रमाणपत्र जारी किया गया है। उन्होंने प्रियंका व संध्या गोंड के नाम जारी जाति प्रमाणपत्र की जांच टीम गठित कर कराने का अनुरोध किया है। तहसीलदार ने जांचकर दो सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें