फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों की जांच कर लौटी टीम

Thu, 21 Jul 2016 10:59 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
जांच - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
तमकुहीरोड। नगर पंचायत सेवरही में बीआरजीएफ एवं राज्य वित्त से प्राप्त धनराशि से कराए गए निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत के मामले की जांच के लिए प्रशासन की तरफ से गठित जांच टीम बृहस्पतिवार को चौथी बार कार्यालय पहुंची। टीम में शामिल सदस्यों ने नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत से संबंधित निर्माण कार्यों की फाइलें मंगाकर जांच की। टीम में शामिल अधिकारी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपने की बात कहकर चले गए। 
विज्ञापन


ग्राम सभा जवही मलही निवासी हसमुल्लाह और तीन सभासदों ने अंबेडकर नगर मुहल्ले में बीआरजीएफ के तहत प्राप्त धनराशि से नाले का आधा अधूरा निर्माण कराकर पूर्ण भुगतान कर दिए जाने की शिकायत सीडीओ से की थी। इसी तरह से पूर्वी रेलवे ढाले से छोटी नहर तक बिना कार्य हुए भुगतान किए जाने की शिकायत भी की गई थी। जिस पर सीडीओ ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। कमेटी में शामिल अधिकारी जब बीते 23 मई और आठ जून को जांच करने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे तो उन्हें यहां निर्माण कार्य से संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं हो पाए। इससे टीम जांच किए बगैर लौट गई। इसके बाद 20 जून को जांच टीम में शामिल दो ही अधिकारी पहुंचे। इस पर शिकायतकर्ता ने पुन: सीडीओ से शिकायत करके सभी सदस्यों को भेजकर जांच कराने की मांग की। इस पर बृहस्पतिवार को जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक अभियंता केके मिश्र और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता फुरकान उल्लाह नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। इन लोगों ने कार्यालय में अभिलेखों की जांच-पड़ताल के बाद अधिकारियों का कहना था कि जांच पूरी कर ली गई है। रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी जाएगी। जांच के दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एसके गौतम, अवर अभियंता नागेंद्र कुमार सिंह, सभासद लव जायसवाल, राजेन्द्र प्रसाद, गोविन्द जायसवाल और शिकायतकर्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें