खडडा। राष्ट्रीय शैक्षिक संघ ब्लॉक इकाई खडडा ने बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के कार्यकाल का 10 वर्ष पूरा होने पर लगने वाले चयन वेतनमान की प्रक्रिया में हो रहे विलंब को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार को ज्ञापन साैंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि चयन वेतनमान के लिए पोर्टल अंडर मेंटिनेंस है जिसके कारण विलंब हो रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जैसे ही पोर्टल सुचारू रूप से कार्य करने लगेगा तत्काल प्रभाव से सबके चयन वेतनमान की कार्यवाही आगे बढ़ा दी जाएगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई खडडा के अध्यक्ष अनुराग पांडेय, महामंत्री आदर्श मिश्रा, संजय उपाध्याय, अभिषेक पांडेय, चंद्रकांत दुबे, अभिषेक त्रिपाठी, सचिन मिश्रा, हरिवंश यादव, सिद्धेश्वर तिवारी, अश्वनी गुप्ता एवं अन्य शिक्षक गण मौजूद थे।