पडरौना। दुदही क्षेत्र के चाफ खास स्थित कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को विद्यार्थियों में टाई, बेल्ट और परिचय पत्र वितरित किया गया। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
बीईओ डाॅ. प्रभात चंद राय ने कहा कि कि शासन की मंशा है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे किसी सुविधा से वंचित न रहें। छात्रों को रुचिपूर्ण वातावरण में शिक्षा देने का प्रयास किया जाए। अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने पाल्यों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें। एसएमसी व पीटीएम में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था बनाने में अपना सहयोग करें। इसके बाद उन्होंने 43 छात्रों को जुलाई माह में 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति रहने पर प्लेट, कापी, पेन, पेंसिल, रबर आदि देकर पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक अलाउद्दीन अंसारी, प्रधान आशुतोष कुशवाहा, योगेंद्र शर्मा, राजेश प्रसाद, अनीश तिवारी, रामनरेश, कुमारी सपना, मीना सिंह आदि मौजूद रहे।