फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में गरजे शिक्षक

Tue, 12 Mar 2024 11:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने सोमवार को बीएसए कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने सीएम को संबोधित बीएसए को ज्ञापन सौंपकर छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति एवं पंजिकाओं के डिजिटलीकरण का विरोध किया। साथ ही 18 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अगुआई में बीएसए कार्यालय पहुंचे शिक्षकों ने कहा कि विभाग की तरफ से बिना संसाधन के शिक्षकों से ऑनलाइन उपस्थिति एवं पंजिकाओं का डिजिटलीकरण कराया जा रहा है। इसके बाद शिक्षकों ने सीएम को संबोधित बीएसए को 18 सूत्री ज्ञापन सौंपा, जिसमें पुरानी पेंशन बहाल करने, 17140 एवं 18150 का वेतन विसंगति दूर करने, उपार्जित अवकाश देने, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने, प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति करने, शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान देने, शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा की सुविधा देने, आयुष्मान कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने, अर्ध अवकाश देने की मांग की।
इस दौरान प्रांतीय संयुक्त मंत्री श्रीनिवास शर्मा, कलमदानी सिंह, जिला महामंत्री छेदी प्रसाद, दिनेश सिंह, मोलई प्रसाद प्रजापति, कुंडेश्वर सिंह, इंद्रजीत मणी त्रिपाठी, रामेश्वर सिंह, अनिल कुमार, बांके बिहारी, राजेश गुप्ता, दीपेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें