तमकुहीरोड। किसान पीजी काॅलेज सेवरही में शनिवार को सम्मान कार्यक्रम हुआ। इसमें कॉलेज के छात्र रहे अभिषेक मिश्र को सेना में कर्नल बनने पर शिक्षकों ने अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कठकुइया निवासी अभिषेक मिश्र सीडीएस के जरिए सेना में अधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं। वे 1998 में कॉलेज के छात्र थे। उन्हें सेना के कर्नल पद पर पुणे में तैनाती मिली है। शनिवार को वे परिवार के साथ काॅलेज पहुंचे थे। डॉ. दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में मिली सफलता शिक्षकों का वास्तविक पारिश्रमिक होती है। अभिषेक के कर्नल बनने से पूरा कॉलेज गौरवान्वित है। इसके बाद शिक्षकों ने उन्हें अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. विजय कुमार, डॉ. सौरभ पाल, डॉ. मिथलेश पांडेय, डॉ. विजयबख्श सिंह, विकास कुमार, अंबुजेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।