फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पत्नी का अश्लील वीडियो देख दुबई में युवक की मौत, केस दर्ज

Sun, 10 Mar 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। पत्नी का अश्लील वीडियो देख दुबई में पति की मौत हो गई। पुलिस इस मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर मृतक के मोबाइल पर वीडियो भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है। 15 दिन बाद शनिवार को शव पहुंचा और घर वालों ने दाह संस्कार किया। वीडियो भेजने वाला युवक गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी युवक कुछ माह पहले दुबई गया और वहां एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। करीब 20 दिन पहले गांव का एक शख्स उसकी पत्नी का अश्लील वीडियो उसके मोबाइल पर भेज दिया। पत्नी का आरोप है कि वीडियो एडिट कर के गांव के शख्स ने भेजा था। इसको लेकर दो दिन तक तनावपूर्ण स्थिति रही। इसकी वजह से सदमे में आकर उनके पति की 15 दिन पहले दुबई में मौत हो गई। पति की मौत के बाद पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। युवक का शव दुबई से शनिवार को लाया गया तो घर वालों में चीख-पुकार मच गई। घर वालों ने नारायणी नदी के तट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने बताया कि महिला का अश्लील वीडियो उसके पति को भेजने के मामले में केस दर्ज किया गया है। वीडियो भेजने वाले युवक का अब तक पता नहीं चल सका है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें