फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: देर से पहुंचे प्रश्नपत्र, शिक्षकों ने खरीदीं उत्तर पुस्तिकाएं

Tue, 21 Mar 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मोरवन मठिया पूर्व माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा देते बच्चे।संवाद
विज्ञापन
अव्यवस्था के बीच शुरू हुई परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। परिषदीय विद्यालयों में सोमवार की सुबह दस बजे से आधी-अधूरी तैयारियों के बीच वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन कई विद्यालयों में प्रश्नपत्र निर्धारित समय से नहीं पहुंचे तो कुछ विद्यालयों के एसएमसी के खाते में उत्तर पुस्तिका खरीदने के लिए धन नहीं मिलने पर शिक्षकों ने स्वयं के खर्च से उत्तर पुस्तिकाएं खरीदकर परीक्षा कराईं। कुछ विद्यालयों में नामांकित विद्यार्थियों के सापेक्ष प्रश्नपत्र कम मिलने की भी शिकायतें मिलीं।
परीक्षा के दौरान कक्षा एक से पांचवीं तक मौखिक, कक्षा छह से आठवीं तक के बालकों के लिए कृषि व बालिकाओं के लिए गृह विज्ञान की लिखित परीक्षा शुरू हुई। नगर के साहबगंज स्थित संविलियन विद्यालय में नामांकित विद्यार्थियों के सापेक्ष प्रश्नपत्र कम मिले। प्रधानाध्यापक मंजू देवी ने बताया कि कक्षा छह से आठवीं तक 35 विद्यार्थियों का नामांकन है, लेकिन नामांकित विद्यार्थियों के सापेक्ष प्रश्नपत्रों की संख्या कम थी। प्रश्नपत्र कम होने पर पास के विद्यालय से मंगाकर परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

सदर बीईओ पंकज सिंह ने प्राथमिक विद्यालय गुनागरपट्टी और गुलेलहा का निरीक्षण कर परीक्षा की व्यवस्था देखी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए बीआरसी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यदि किसी शिक्षक को परीक्षा से संबंधित कोई परेशानी हो तो कंट्रोल रूम को अवगत कराएं। शिकायत को तत्काल निस्तारित किया जाएगा।
सुकरौली संवाद के अनुसार सुकरौली ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर में प्रश्नपत्र निर्धारित समय से विलंब से पहुंचे। उत्तर पुस्तिकाओं की खरीदारी के लिए एसएमसी के खाते में विभाग की तरफ से धनराशि नहीं मिली थी। इसके चलते स्कूल के शिक्षक स्वयं के खर्चे से उत्तर पुस्तिका खरीदकर परीक्षा शुरू कराई। पकड़ियार बाजार संवाद के अनुसार क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरटिया में 150 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। प्रधानाध्यापक वीरेंद्र चौहान ने बताया कि संख्या के अनुसार प्रश्नपत्र उपलब्ध हुए हैं, लेकिन उत्तर पुस्तिकाएं स्वयं खरीदनी पड़ी हैं। उच्च माध्यमिक विद्यालय नौरंगिया में ल नामांकित 82 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष प्रश्नपत्र कम मिले। प्रधानाचार्य अमरजीत ने बताया कि प्रश्नपत्र कम मिलने की वजह से परीक्षा शुरू कराने में परेशानी हुई। एक पास दो बच्चों को बैठाकर परीक्षा कराई गई है।
विज्ञापन

...
कोट
सोमवार को जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन कक्षा एक से पांचवीं तक मौखिक और जूनियर कक्षाओं में कृषि व गृह विज्ञान की परीक्षा थी। पहले दिन परीक्षा होने और मौसम खराब होने से थोड़ी बहुत परेशानी हुई है।
डॉ. राम जियावान मौर्या, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें