फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिक्षक संघ ने अधिवक्ता संघ को 38 रनों से हराया

Sun, 25 Jan 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बुद्ध इंटर कॉलेज के स्टेडियम पर शनिवार को दीवानी न्यायालय कसया अधिवक्ता संघ व बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर शिक्षक संघ के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के कप्तान अधिवक्ता अनुराग द्विवेदी ने टॉस जीता लेकिन उन्होंने शिक्षक संघ के कप्तान डॉ. विवेक श्रीवास्तव को पहले बल्लेबाजी करने की सहमति जताई। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. सौरभ द्विवेदी के शानदार अर्धशतकीय पारी और डॉ. यज्ञेश नाथ त्रिपाठी की आतिशी अर्धशतकीय पारी के के चलते शिक्षक संघ ने 16 ओवरों में दो विकेट गंवाकर 190 रनों का लक्ष्य दिया।
सलामी बल्लेबाज डॉ. धनंजय ओझा के पहले ही ओवर में मात्र 16 रन पर आउट होने के बाद डॉ. विवेक चंद और डॉ. सौरभ द्विवेदी के बीच 97 रनों की साझेदारी हुई। डॉ. सौरभ द्विवेदी ने 40 गेंदों में नाबाद 66 रन, डॉ. यज्ञेश नाथ त्रिपाठी ने 21 गेंदों में नाबाद 56 रन और डॉ. विवेक चन्द ने 31 गेंदों में 35 रन बनाए। अधिवक्ता सुमित और दिलीप ने एक-एक विकेट लिया। वहीं, जवाब में अधिवक्ता संघ की टीम 16 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 158 रन ही बना पाई।
विज्ञापन

अधिवक्ता रजत पांडेय ने 25 गेंदों में नाबाद 54 रन, कप्तान अनुराग द्विवेदी ने 29 गेंदों में 49 रन बनाया। विवेक दूबे ने 19 रन बनाया। गेंदबाजी करते हुए डॉ. दुर्गविजय पाल सिंह ने दो और डॉ. पुष्पेंद्र सोनी, डॉ. कमाल हसन और डॉ. चंद्र प्रकाश सिंह ने एक - एक विकेट झटके। डॉ. सौरभ द्विवेदी प्लेयर ऑफ द मैच रहे। जिन्होंने तीन स्टंपिंग और एक रन आउट करने के साथ नाबाद 66 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें