फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराए बाइक सवार शिक्षक की मौत

Mon, 30 Sep 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। हाईवे पर खड़े ट्रक में रविवार की रात करीब 7:30 बजे हाटा के बाघनाथ चौराहे के पास बाइक सवार शिक्षक टकरा गए। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें हाटा सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आई पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


हाटा कोतवाली क्षेत्र के टिकरी गांव के निवासी धर्मराज यादव (30) नगर के एक प्राईवेट विद्यालय में शिक्षक थे। रविवार की रात 7:30 बजे वे किसी कार्य से हाटा के बजना चौराहे की तरफ बाइक से जा रहे थे। बीएसएनल एक्सचेंज के सामने अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े एक ट्रक में पीछे से टकरा गए। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें