खड्डा। प्रभारी एसडीएम प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय, धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। एक गांव के नाली विवाद को सुलझाया। अध्यापिका अनुपस्थित मिलीं। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया।
प्रभारी उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय बहेलिया में पहुंचे और शिक्षा व्यवस्था, बच्चों की संख्या, मिड-डे मिल, छात्र उपस्थिति एवं अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। इस दौरान एक अध्यापिका अनुपस्थित मिली। उन्होंने स्पष्टीकरण तलब करने की बात कही तथा शिक्षा के गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया।
इसके बाद वह एफसीआई गोदाम खड्डा पहुंचे और धान क्रय संबंधी जानकारी ली। 2 किसानों से 60 कुंतल धान की खरीद की गई थी, अब तक 2912 क्विंटल धान खरीद की जा चुकी है। एसडीएम ने धान खरीद के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया।
इस क्रम में एसडीएम ग्राम रूद्रापुर पहुंचे जहां काफी समय से चल रहे नाली विवाद को लोगों को समझा-बुझाकर समाधान करा दिया।