खड्डा। आईपीएल चीनी मिल के किसान समृद्धि केंद्र परिसर में शनिवार को किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि नीलेश मिश्रा ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। प्रधान प्रबंधक एन पी सिंह, केन हेड सुधीर कुमार, कृषि वैज्ञानिक डॉ अर्चना सिराही और डॉ वाई पी भारती, उप प्रबंधक गन्ना शेर बहादुर, सहायक प्रबंधक गन्ना संदीप चौधरी, गन्ना अधिकारी मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद