पडरौना। क्षेत्र के जंगल बेलवा और खिरकिया गांव में मंगलवार को पूर्वांचल किसान यूनियन की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें लोगों को मौसमी बीमारियां और टीबी रोग के बारे में जानकारी दी गई। संगठन के अध्यक्ष पप्पू पांडेय ने कहा कि टीबी की बीमारी आमतौर पर फेफड़ों से शुरु होती है। यदि नियमित दवा और मरीज की सही देखभाल की जाए तो टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। इस दौरान चनवा, राजमती, मुन्नार, जितेंद्र, हरिकेश आदि मौजूद रहे।