फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टीबी रोगियों को लिया गोद, दी गई पौष्टिक आहार की पोटली

Fri, 27 Dec 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरगिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेबुआ नौरंगिया प्रागंण में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव की अध्यक्षता में उपचारित टीबी रोगियों को गोद लेने के लिए बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ टीबी से बचाव को लेकर चर्चा की गई। 21 क्षय रोगियों को गोद लिया गया। गोद लेने वालों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार की पोटली वितरण किया गया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सुरेश पटारिया ने बताया कि क्षय उपचाराधीन मरीजों को गोद लेने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें विशेष गोद लेने वाली संस्थाएं अपने स्रोतों से छह माह या उपचार अवधि तक पौष्टिक आहार किट पहुंचाएंगी। सीएचसी प्रभारी डाॅ. रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में 300 क्षय रोग के मरीज हैं। डाट्स की दवाएं मरीजों को बिना नागा किए उपचार अवधि तक खाने को प्रेरित किया गया। रोगियों को पुष्टाहार में दिए जाने वाले सामान रोगी के ठीक होने तक मिलता रहेगा। सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मियों को क्षय रोग के संबंध में शपथ दिलाई गई और टीबी को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान बृजेश मिश्रा, मुबारक अहमद, मीरा राय, डाॅ. राजन मौर्य, प्रभु आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें