फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाढ़ पीडि़तों के लिए तिरपाल की छांव बनी आशियाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सपहा। तहसील क्षेत्र के अहिरौलीदान गांव में बाढ़ का पानी घरों और झोपड़ियों में घुसने से कई परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। घर छोड़कर ग्रामीण सड़क किनारे तिरपाल डालकर अस्थायी ठिकाने बनाने को मजबूर हैं। चौकी के ऊपर सामान और बिस्तर रखकर परिवार किसी तरह दिन-रात गुजार रहे हैं।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित परिवारों का कहना है कि घरों में पानी और कीचड़ भरने से रहना मुश्किल हो गया है। घरेलू सामान भी प्रभावित हुआ है। ऐसे में छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को लेकर सुरक्षित स्थान की तलाश में घर से निकलना पड़ा। सड़क किनारे रह रहे परिवारों के सामने भोजन, पेयजल, शौचालय और बच्चों की सुरक्षा जैसी समस्याएं हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, जिन घरों में कुछ दिन पहले तक परिवार रह रहे थे, वहां अब पानी भरा है। पानी उतरने के बाद घर और सामान की स्थिति क्या होगी, इसे लेकर भी लोगों की चिंता बढ़ गई है। बाढ़ के कारण रोजमर्रा के काम और रोजगार भी प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें