हाटा। नगर के गांधी चौक पर मंगलवार की रात में शीरा लेकर जा रहा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर शीरा फैलने से बाइक सवार और राहगीर फिसल कर गिर गए। कस्बे की कई दुकानों के सामने भी शीरा जमा हो गया। बुधवार की सुबह घंटों आवागमन बाधित रहा। नगर पालिका के कर्मचारियों ने पानी और मिट्टी डाल कर सड़क की सफाई की। इसके बाद यातायात शुरू हो सका। हाटा से देवरिया जाने वाली सड़क पर कस्बे में हादसा हुआ।
ढाढा शुगर मिल से एक टैंकर शीरा लेकर देवरिया जिले के किसी पशु आहार बनाने वाली फैक्टरी में जा रहा था। रात करीब दो बजे टैंकर हाटा नगर के गांधी चौक पर पहुंचा था। जहां अनियंत्रित होकर टैंकर सड़क पर पलट गया। टैंकर पलटने की वजह से उसमें भरा शीरा सड़क पर फैल गया। हालांकि इस घटना में चालक और परिचालक को कोई चोट नहीं आई। दोनों सुरक्षित हैं। बुधवार को सुबह इधर से गुजरने वाले बाइक सवार और राहगीर फिसल कर गिरने लगे। आनन-फानन में नगर पालिका के कर्मचारियों ने ईओ मीनू सिंह के निर्देश पर पानी से सड़क की धुलाई किया। इसके बाद से आवागमन हाईवे पर सुचारू रूप से शुरू हो सका। हाटा से देवरिया जाने वाली सड़क पर गांधी चौक पर हादसा हुआ।