फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मजदूरों काे किया सम्मानित

Thu, 02 May 2024 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। क्षेत्र के खिरकिया बाजार में बुधवार को पूर्वांचल किसान यूनियन की तरफ से विश्व मजदूर दिवस मनाया गया। मजदूरों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष पप्पू पांडेय ने कहा कि मजदूर वर्ग पर ही उद्योगपति निर्भर हैं। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने में मजदूरों की अहम भूमिका होती है। देश के विकास में मदद करने वाले इन मजदूरों को सम्मान देना चाहिए। कार्यक्रम को संगठन के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार गौड़ आदि ने संबोधित किया। इसके बाद संगठन की तरफ से कई मजदूरों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंगल, नसरुद्दीन, परमा, नगीना, शंकर, जवाहर, तूफानी, महेंद्र, आत्मा कुशवाहा, व्यास मौजूद रहे।
मजदूरों की मिलने वाली सुविधाओं की दी जानकारी

रहसू बाजार। दहारी पट्टी पंचायत भवन में बुधवार को श्रमिक सहायता सेवा केंद्र की गोष्ठी हुई। मजदूरों को सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


केंद्र के जिला संयोजक अभिषेक लड्डू यादव ने कहा कि देश के मजदूरों की मेहनत और समर्पण से देख के विकास को मजबूती मिलती है। इन मजदूरों के विकास के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। गोष्ठी की अध्यक्षता ईंजीनियर श्रवण कुमार गुप्ता ने की। इस दौरान सुदर्शन गोंड़, पुर्नवासी गोंड़, छोटेलाल गोंड़, प्रकाश गोंड़, गोपाल राजभर, मन्नू गुप्ता, सुनील गोंड़ उपेंद्र गोंड़, पिंटू गुप्ता, गुलाबी देवी, सैरुन नेशा, संगीता राजभर, शकुंतला देवी, बुधु गुप्ता, किताब अंसारी, मिठ्ठू गोंड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें