फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तमकुहीराज ने जीता उद्घाटन मैच

Tue, 18 Jul 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
जिला फुटबॉल संघ के तत्वाधान में जिला फुटबॉल लीग का उद्घाटन मैच में प​स्थित ​ख्ललाड़ी।संवाद
विज्ञापन
नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज के खेल परिसर में हुआ जिला फुटबॉल संघ की तरफ से फुटबॉल लीग मैच का उद्घाटन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज के खेल परिसर में जिला फुटबॉल संघ की तरफ से जिला फुटबॉल लीग मैच शुरू हुआ। इसमें तमकुहीराज व कप्तानगंज के बीच उद्घाटन मैच खेला गया, जिसमें तमकुहीराज की टीम ने 2-0 से मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
सदर विधायक मनीष जायसवाल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल लीग मैच का शुभारंभ किया। इसके बाद आमने-समाने हुईं कप्तानगंज और तमकुहीराज की टीम के बीच खेले गए पहले राउंड के मुकाबले में दोनों टीमें कोई गोल नहीं मार सकी।
विज्ञापन

मध्यांतर के बाद शुरू हुए मैच में तमकुहीराज की टीम ने एक के बाद एक दो गोल कर बढ़त बना ली। दोनों टीमों के बीच हुए कड़े मुकाबले में मैच समाप्ति तक कप्तानगंज की टीम एक भी गोल नहीं मार सकी। इस तरह तमकुहीराज टीम 2-0 से उद्घाटन मैच जीत लिया। खुर्शीद आलम ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

इस दौरान जिला फुटबॉल संघ कुशीनगर के अध्यक्ष अजय लोहिया, मधुबनी के ब्लॉक प्रमुख विजय सिंह चंदेल, संजय रावत, प्रमोद शर्मा, पंकज सिंह, मुजिबुल हुसैन, जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद, जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार, बीएन मिश्र, अनिल मिश्रा, हारून खां, टीपू खां, शमीम अहमद, पाली चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें