फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तमकुहीराज ने फाजिलनगर को 2-0 से हराया

Sun, 23 Jul 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

उदित नारायण इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे जिला फुटबाॅल लीग का सातवां दिन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज के खेल मैदान में जिला फुटबाॅल लीग का सातवें दिन तमकुहीराज और फाजिलनगर के बिच मैच खेला गया। इसमें तमकुहीराज की टीम ने फाजिलनगर को 2-0 से पराजित किया।
उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना के पूर्व प्रचार्य डॉ. अशोक सिंह और मनोज सिंह ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। इसके बाद शुरू हुए मैच में तमकुहीराज के देव ने पहले हाॅफ में 10वें मिनट पर एक गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन

दूसरे हाॅफ में फाजिलनगर के शकील ने 40वें मिनट में एक गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया, लेकिन 50वें मिनट में तमकुही के देव ने गोलकर टीम को 2-0 से जीत दिला दी। मैच में निर्णायक की भूमिका खुर्शीद आलम, प्रभात मिश्रा, सिराजुद्दीन, पप्पू कुमार ने निभाई।
विज्ञापन

इस दौरान मोबीन अहमद, अजय लोहिया, विन्ध्यवासिनी श्रीवास्तव, हारुन खां, एसएन शुक्ला, शमीम अहमद, संजय रावत, प्रमोद शर्मा, पंकज सिंह, मुजिबुल हुसेन, अनिल मिश्रा, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें