नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज खेल परिसर में चल रहे जिला फुटबाॅल लीग का चौथा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज खेल परिसर में चल रहे जिला फुटबॉल लीग में बुधवार की शाम तमकुही और बोदरवार के बीच मैच खेला गया। इसमें तमकुही की टीम ने बोदरवार की टीम को पराजित कर दिया।
वरिष्ठ खिलाङी एसएन शुक्ला और समाजसेवी जितेंद्र गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुरू कराया। इसके शुरू हुए फुटबॉल मैच में टाउन क्लब तमकुही के जर्सी नंबर छह के खिलाङी ने 26वें मिनट में एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। यह बढ़त खेल के अंत तक बनी रही।
इस तरह तमकुही की टीम ने बोदरवार की टीम को एक शून्य से पराजित कर दिया। मैच में बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार तमकुही के जर्सी नंबर सात देव कुमार को दिया। मैच में निर्णायक की भूमिका खुर्शीद आलम, प्रभात मिश्रा, सिराजुद्दीन, पप्पू कुमार, मोबीन अहमद रहे।
इस दौरान आयोजक अजय लोहिया, हारून खां, शमीम अहमद, संजय रावत, प्रमोद शर्मा, पंकज सिंह, मुजिबुल हुसेन, अनिल मिश्रा, प्रदीप वर्मा, विपिनचंद त्रिपाठी, विजय सिंह चंदेल, मनोज सिंह, अशोक श्रीवास्तव, वसीम, मुनीर, गोलू, आकाश दुबे आदि मौजूद रहे।