तमकुहीराज। राजा इंद्रजीत प्रताप बहादुर शाही स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तमकुहीराज व बसंतपुर के बीच खेला गया। इसमें तमकुहीराज की टीम ने छह विकेट से मैच जीतकर खिताब पर कब्जा कर लिया। तमकुहीराज के जावेद को आलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच और सिरीज का पुरस्कार दिया गया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।
रामलीला मैदान में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला में बसंतपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बसंतपुर की टीम ने आलराउंडर खिलाडी सूरज के शानदार 87 रन के बदौलत निर्धारित 20 ओवर के मैच में 188 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए तमकुहीराज की टीम ने चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। समापन अवसर पर अपने संबोधन में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को बेहतर अवसर मिलेगा। इस दौरान केशव पांडेय, प्रहलाद केसरी, मोनू सिंह, कुंदन मिश्र, हरकेश गुप्ता, सोहन चौहान, नीरज पांडेय, केडी सिंह कुशवाहा, आनंद मिश्र आदि मौजूद रहे।