कुशीनगर जिला पंचायत कार्यालय सभागार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित छात्र-छात्राओ
पडरौना। ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन की ओर से रविवार को जिला पंचायत सभागार में नंदवंशी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि रमेश शर्मा ने कहा कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। नंदवंशी समाज में शिक्षा को लेकर बढ़ रही जागरूकता सराहनीय है।
प्रतिभाओं को सम्मानित करने से बच्चों में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से निरंतर मेहनत करने और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने की अपील की। संवाद