पडरौना। हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को तथागत शाखा की बैठक हुई। इसमें संगठन की तरफ से प्रांत स्तर पर आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता और समूह गान प्रतियोगिता में विजेता बने प्रतिभागियों को बधाई दी गई। संगठन के प्रांत उपाध्यक्ष शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि जिले में मेधावियों की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें सही मंच देकर उनके भीतर छिपी प्रतिभा को उजागर करने की। मंच मिला तो संगठन की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता में जिले के मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष डॉ. अभिषेक शुक्ला ने किया। इस दौरान डॉ. राजीव मिश्रा, मनोज शर्मा सारस्वत आदि मौजूद रहे।