फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्टेडियम में फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का समापन

Fri, 14 Nov 2025 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर जिला स्टेडियम में 11 दिवसीय फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। कुशीनगर कंक्रीट फुटबॉल क्लब पडरौना के तत्वावधान में 2 नवंबर से शुरू हुआ शिविर का समापन गुरुवार को किट व पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। समापन अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी व क्लब के अध्यक्ष सेराज अहमद ने खिलाड़ियों को सफलता का मंत्र बताया।
विज्ञापन


11 दिवसीय इस फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को फुटबॉल के विभिन्न तकनीकी कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का प्रशिक्षण दिया गया।

शिविर के कोच खुर्शीद आलम ने खिलाड़ियों को बारीकियों के साथ फुटबॉल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद विशिष्ट अतिथि जिला फुटबॉल संघ के सचिव संजय रावत व स्टेडियम फुटबॉल कोच राजू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें