फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील परिसर में सपा ने दिया धरना, एडीएम ने लिया ज्ञापन

Tue, 23 Jan 2018 12:10 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
आक्रोश जताते सपाई। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
कप्तानगंज। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद करने समेत 13 सूत्री मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी ने सोमवार को कप्तानगंज तहसील परिसर में घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन किया। शाम पांच बजे तक जब धरना स्थल पर कोई वरिष्ठ अफसर नहीं पहुंचा तो पूर्व मंत्री की अगुवाई में सपा कार्यकर्ता आंदोलन स्थल से उठकर कस्बे की तरफ बढ़ने लगे। 
विज्ञापन


सीओ कसया ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद शाम करीब सात बजे एडीएम व एएसपी मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लेकर आंदोलन समाप्त कराया। सपा नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जनता को धोखा देने व सपा कार्यकर्ताओं को राजनैतिक द्वेषवश प्रताड़ित कराने का आरोप लगाया।सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस आंदोलन को आयोजक व पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सरकार ने केवल जनता को ठगा है। आम लोगों को कहीं बालू के नाम पर तो कहीं मिटटी खुदाई के नाम पर उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। पिछली सरकार ने कप्तानगंज व खड्डा में दो नई तहसीलें शुरू की थीं लेकिन इस सरकार ने अब तक वहां रजिस्ट्री कार्यालय नहीं खुलने दिया। 

सपा जिला अध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी ने कहा कि अफसर सत्ता पक्ष के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। अगर यह बंद नहीं हुआ तो सपा सड़क पर उतरेगी। पूर्व विधायक शम्भू चौधरी ने कहा कि सरकार जांच के नाम पर लोगों को परेशान कर रही है। सपा आंदोलन के जरिए इसका जवाब देगी। धरना प्रदर्शन को पूर्व विधायक आनंद शर्मा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, घनश्याम सिंह, मोहन सिंह, दिग्विजय सिंह, काशीनरेश सिंह, छोटेलाल यादव, साधू शरण पांडेय, चंद्रप्रकाश यादव, घनश्याम यादव जाकिर हुसैन आदि ने भी संबोधित किया।सपा नेता राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन किसी वरिष्ठ अफसर को सौंपने की बात कह रहे थे लेकिन शाम पांच बजे तक जब कोई अफसर मौके पर नहीं पहुंचा तो पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता तहसील परिसर से निकलकर कप्तानगंज-पडरौना मुख्य मार्ग पर आ गए। बात बिगड़ती देख सीओ कसया ओमपाल सिंह ने हस्तक्षेप किया और समझा बुझाकर नेताओं को वापस तहसील परिसर भेजा। शाम करीब सात बजे एडीएम कृष्णलाल तिवारी व एएसपी हरिगोविंद ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

इस दौरान विजय यादव, राकेश पांडेय, कमलेश यादव, राजू यादव, कासिम अली, शालू जायसवाल, शिबू पांडेय, विजय साहनी, भानू प्रताप साहनी, मुबारक अली, अशोक अग्रहरि, सुभाष गुप्ता, लाल बहादुर, खलील अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, रामधारी यादव, रविंदर सिंह, जितेंद्र यादव, मधुर श्याम, सतीश यादव समेत तमाम सपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें