संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगर के सपहां रोड स्थित ताइक्वांडो एसोसिएशन कार्यालय परिसर में सम्मान कार्यक्रम हुआ। इसमें संगठन के पदाधिकारी और ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने नवनिर्वाचित कुशीनगर नगरपालिका अध्यक्ष को सम्मानित किया।
स्वागत से अभिभूत नगर पालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल ने कहा कि खेल वह गतिविधि व्यक्ति को उच्च स्तर की क्षमता के साथ और अधिक सक्षम बनाता है। खेल मानसिक थकान दूर कर व्यक्ति को ऊर्जा से भर देता है। कार्यक्रम को ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राकेश जायसवाल, रामविलास चौधरी, ताइक्वांडो कोच दीपक मद्धेशिया आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ऋषभ ने किया।
इस दौरान संतोष गुप्ता, संजय पांडेय, अमरेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, प्रदीप शर्मा, अमरनाथ जायसवाल, ध्रुव सिंह, महेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, अभिलाषा सिंह, इंदु यादव, अजय कुमार मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।