अहिरौली बाजार। क्षेत्र के जगदीशपुर बरडीहा स्थित विद्यार्थी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को टैबलेट वितरण किया गया। इसमें कॉलेज के 98 एमए उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को काे टैबलेट दिया गया।
सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि टेबलेट देकर छात्रों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने का काम सरकार कर रही है। प्रबंधक लोकेश पांडेय ने कहा कि अब बच्चों की शिक्षा तकनीकी ज्ञान पर आधारित हो गई है। तकनीकी ज्ञान से शिक्षा ग्रहण करने में छात्रों को मदद मिल रही है। कार्यक्रम का संचालन विवेक कुमार राय ने किया।
इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक रमेश चंद्र मिश्रा, प्रदीप कुमार मिश्रा, नवलकिशोर मिश्रा, बीबी राय, जोखू शर्मा, मनोज कुमार यादव, रजनीश कुमार तिवारी, अभिषेक तिवारी, अखिलेश कुमार शुक्ला, शालू गुप्ता, शोभा गौतम, रानी पांडेय, सविता सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद