पटहेरवा। महावीरी डोल अखाड़े की तरफ से पटहेरवा और पटहेरिया में आयोजित ऐतिहासिक डोल मेला कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार की रात संपन्न हो गया। इसमें हनुमान, भगवान शिव, श्रीराम दरबार समेत अन्य देवी देवताओं की झांकी निकाली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोग झूमते दिखे।
बुधवार की रात से बृहस्पतिवार की रात तक आयोजित डोल मेले में इस बार छह अखाड़ों की तरफ से विविध आयोजन किए गए थे। लोगों के मनोरंजन के आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नर्तकियों ने फिल्मी गीतों के धुन पर नृत्य कर समां बांध दिया। मेले के दौरान शांति व्यवस्था के लिए पटहेरवा के अलावा कई थानों की पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। शांतिपूर्ण माहौल में डोल मेला संपन्न होने पर आयोजन समितियों से जुड़े हरेंद्र तिवारी, संतोष मद्धेशिया, मन्नू लाल गुप्ता, पूर्व प्रधान बंधू प्रसाद, ब्रजेश राव, प्रधान प्रतिनिधि इजहार खान आदि ने सभी के प्रति आभार जताया।