फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने धरना दिया

Fri, 29 Jul 2016 11:20 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
मांग - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। उसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी आठ मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


इनकी मांग थी कि पंचायतीराज विभाग के अधीन कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नति की जाए, ग्राम प्रधान के नियंत्रण में रखा जाए लेकिन पेरोल व्यवस्था समाप्त की जाए, सफाई कर्मचारियों का स्थानांतरण उनके गृह जनपद में किया जाए, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भांति पंचायतीराज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को ग्रेेड पे दिया जाए, पंचायतीराज विभाग के अधीन कार्यरत सफाई कर्मचारियों का वेतन एक मद से किया जाए, 14वें वित्त आयोग के तहत पंचायत सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर हो रही नियुक्ति प्रक्रिया में योग्य सफाई कर्मचारियों से शासनदेश निर्गत करते हुए कार्य लिया जाए, ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर होने वाली नियुक्ति में 20 प्रतिशत सफाई कर्मचारियों को भी लिया जाए तथा सफाई कर्मचारियों के सुपरविजन के लिए सुपरवाइजर के पद सृजित किए जाएं।
धरना देने के बाद सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित अपना ज्ञापन एडीएम को सौंपा। धरना में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राय, जिलाध्यक्ष रामाकांत गुप्ता, जिला संरक्षक भगवंत राजभर, जिला मंत्री मुनीब गौतम, मीरहसन अंसारी, दुर्गेश मिश्रा, विनोद जायसवाल, सुरेंद्र कुमार गोंड, मधुसूदन चौहान सहित काफी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें