फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गाय चोरी के मामले स्वाट टीम ने रामकोला में डाला डेरा

Sun, 23 Nov 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के बंधवा में बीते दूसरे सप्ताह एक व्यक्ति के दरवाजे पर बंधी गाय को पशु तस्कर चुरा ले गए। शिकायत के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्कालीन थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

इस मामले में शनिवार को स्वाट टीम रामकोला पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
रामकोला थाना क्षेत्र के बंधवा निवासी हरिशंकर मणि का बीते सप्ताह 6 नवंबर की रात में उनके घर पर बंधी गाय को पशु तस्करों ने चुरा लिया था, जिसको लेकर मणि ने इसकी शिकायत एसपी से की थी, इस पर एसपी ने एसएचओ राज प्रकाश सिंह को लाइन हाजिर करने बाद तस्करों पर कार्यवाही करने के लिए स्वाट टीम प्रभारी आशुतोष सिंह के अलावा टीम के साथ रामकोला पुलिस को लगाया है।
विज्ञापन

टीम लगातार पशु तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। तीन लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
खड्डा सीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। गाय चुराने वालों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें