फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य महोत्सवः राउर नेहिया बा अनमोल पिरितिया..

Mon, 26 Mar 2018 12:43 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
सूर्य महोत्सवः राउर नेहिया बा अनमोल पिरितिया.. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तूर्कपट्टी (कुशीनगर)।सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित सूर्य महोत्सव का चौथा दिन दिनेश तिवारी भोजपुरिया व सूरज व्यास के नाम रहा। शनिवार की शाम आयोजित कार्यक्रम में दोनों गायकों ने पहले भजन और बाद में पारंपरिक भोजपुरी व हिंदी गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रोता रात तक झूमते रहे। 
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ भाजपा नेता दयाशंकर सिंह ने किया। सबसे पहले दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने देवी पचरा ए मईया हो...... से की। उसके बाद कृष्ण कन्हैया जी के जेल में जनम भईल, अब त गांधी जी चलावेनी चरखा रसना राम से भजी... व दहेज ना दान चाही..... सुनकर श्रोता हंसते हंसते लोटपोट हो गए। दिनेश ने लोकगीत राउर नेहिया बा अनमोल पिरितिया टूटेना गाकर लोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया।इसके बाद सूरज व्यास ने सबका से हई सुकुमार हो हमार मइया दुलारी... आदि गीत प्रस्तुत किया। अश्विन द्विवेदी ने कलम के सिपाही कहे .. गीत प्रस्तुत किया तो कादिर ने रघुपति राघव राजा राम.... पर नृत्य कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।राकेश तिवारी के गीत जिनगी जतन से राख बेकार ना करे के... को भी खूब तालियां मिलीं। इसके अलावा मृत्युंजय लाल यादव, विनय तिवारी आदि ने भी लोकगीतों से लोगों का काफी देर तक मनोरंजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने सामाजिक कार्यों में अभूतपूर्व योगदान के लिए सुधीर कुमार शाही तथा सभी गायकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। दयाशंकर ने कहा कि विनय की यह सोच काबिले तारीफ है कि इस महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र के चहुंमुखी विकास की आधारशिला रखी गई है। जिससे आदि देव भगवान सूर्य का मंदिर पर्यटन स्थली के रूप में विकसित होगा। उन्होंने इस गांव को गोद लेने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें