फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अभियान चलाकर राशन कार्ड और आवास का होगा सर्वे

Mon, 07 Oct 2024 05:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। छह तहसीलों के सात गांवों में रविवार को ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। दुदही ब्लॉक के गौरीश्रीराम मंदिर परिसर में चौपाल में डीएम की मौजूदगी में चौपाल लगा, जिसमें डीएम ने विकास कार्यों में लापरवाही उजागर होने पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और राशन कार्ड, आवास व वृद्धा पेंशन का लाभ लाभार्थियों को मिल सके इसके लिए अधिकारियों को अभियान चलाकर सर्वे करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में मिलेगा। इसमें लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एक-एक गांव के लोगों की शिकायतें सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों से समाधान का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन व आवास के लिए भूमि का पट्टा, राशन कार्ड दिलाने की मांग चौपाल में उपस्थित महिला-पुरुषों ने मांग की। डीएम ने एडीओ पंचायत मजहरुल हक, ग्राम विकास अधिकारी अमित राय, आपूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार दूबे व राजस्व निरीक्षक बृजेश कुमार को गांव में उपस्थित रहकर आवास, पट्टा, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड का सर्वे करने का निर्देश दिया। मुसहर समुदाय के जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के लिए एसडीएम विकास चंद को निर्देश दिया। उन्होंने चौपाल में दर्ज 36 शिकायतों में से चार शिकायतों का निस्तारण किया।
कसया तहसील क्षेत्र के गांव कोटवा करजही हुए चौपाल में कुल 33 मामलों में दो का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम कसया पारितोष मिश्रा ने बताया कि चौपाल राजस्व, पीएम किसान, राशन कार्ड, विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन, शौचालय, नहर में पानी, गांव की साफ सफाई संबंधित कुल 26 मामले आए थे। विशुनपुरा ब्लाक के माघी कोठिलवा के प्राथमिक विद्यालय बलुआ धूमनगर परिसर में रविवार को तहसील आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व के 20 मामले आए। उनकी सुनवाई के बाद एसडीएम आशुतोष कुमार ने राजस्व निरीक्षक व हलका लेखपाल को निस्तारण करने का निर्देश दिया। चौपाल में वरासत के 11, खतौनी सुधार के पांच, पट्टा के चार मामले फरियादियों की ओर से एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इसी तरह कप्तानगंज एसडीएम योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र के बड़हरा बाबू गांव में चौपाल लगा। इसमें कुल 19 मामले आए, जिसमें से सात का मौके पर जाकर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

चौपाल में गांव के दहारी ने दुलहिनिया टोला में रास्ते के जमीन से अतिक्रमण की शिकायत की। इस पर अधिकारियों ने तत्काल हटवाया। संवरु यादव ने सडक के उच्चीकरण की मांग की, सीताराम ने खेत के किनारे नाला से कब्जा हटाने की मांग की। इसके अलावा, मुनेब, आनंद कुशवाहा आदि ने गांव के चक मार्ग की पैमाइश की मांग की।
इस दौरान नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह, रामकोला बीडीओ विनय कुमार सिंह, एसओ आनन्द कुमार गुप्ता, गिरजाशंकर कुशवाहा, हरिशंकर कुशवाहा अजय राव, संगम प्रसाद, मुकुट विहारी, अनिल कुशवाहा, बुनेला, रमाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें