फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कमजोर पड़ रही निगरानी...बिहार पहुंच रही शराब की खेप

Sat, 18 Jul 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना कोतवाली के बांसी चौकी क्षेत्र के बैरियर की देर रात को जांच करते एसपी केशव कुमार,स्रोत पु - फोटो : Archive
विज्ञापन
पडरौना। पुलिस की घेराबंदी के बावजूद जिले के रास्ते शराब की खेप बिहार के गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण जिलों में पहुंच रही है। इससे पुलिस की सतर्कता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बृहस्पतिवार देर रात को एसपी केशव कुमार पडरौना कोतवाली के बांसी और खिरकिया चौकी के बैरियर का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता जांची और किसी भी स्तर पर लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि किसी भी कीमत पर मालवाहन या संदिग्ध वाहन बिना जांच बैरियर से नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए बिहार को जोड़ने वाले रास्ते पर 90 से अधिक स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। पुलिसकर्मियों की तैनाती कर रातभर वाहनों की जांच की जा रही है। इसके बावजूद तस्करों की गतिविधियां कम नहीं हो रही हैं। बिहार के गोपालगंज जिले के बलथरी चेक पोस्ट और पश्चिमी चंपारण जिले के कुशीनगर को जोड़ने वाले सीमा क्षेत्रों में शराब लेकर जाने वाले तस्करों को बिहार पुलिस गिरफ्तार कर रही है।
-
बिहार सीमा से जुड़े सभी मार्गों पर निगरानी बढ़ाई गई है। संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की जा रही है और शराब तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर शराब की तस्करी नहीं होने दी जाएगी। सभी थाना क्षेत्रों को अपने-अपने इलाकों में लगातार गश्त और प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं,ड्यूटी में लापरवाही की शिकायत जिस बैरियर से मिल रही है। उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। केशव कुमार, एसपी कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें