फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत की टीम ने महापरिनिर्वाण मंदिर में चढ़ाया चीवर

Sat, 17 Mar 2018 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
विज्ञापन
बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाती सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रौद्योगिकी संस्थान की सात सदस्यीय टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम (टेक्विप) तृतीय चरण के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सूरत की सात सदस्यीय टीम शनिवार की शाम कुशीनगर पुरातत्व कार्यालय पहुंची। यहां टीम ने भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ी जानकारी हासिल की और मंत्रोच्चार के बीच महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया।
विज्ञापन

सात सदस्यीय टीम मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. गोविंद पांडेय की अगुवाई में मंदिर पहुंची। यहां अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के पूर्व अध्यक्ष और श्रीलंका बौद्ध विहार के भंते नंदरतन ने दल का स्वागत करते हुए मंत्रोच्चार के बीच भगवान बुद्ध की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कराई और चीवर चढ़वाया। सदस्यों को पुरातत्व के वरिष्ठ संरक्षण अधिकारी इंजीनियर पंकज तिवारी ने कुशीनगर का भ्रमण कराया। दल ने पुरा अवशेषों के बारे में भी भंते नंदरतन से जानकारी हासिल की।
प्रो. गोंविद पांडेय ने बताया कि यह दल दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचा था। जनवरी में मदन मोहन प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की टीम सूरत गई थी। यह कार्यक्रम मूल रूप से दोनों संस्थानों में अध्ययन के विविध आयामों पर घनिष्ठता बढ़ाने के लिए हुआ है। टीम ने यहां के शिक्षकों, स्नातकों, परास्नातकों एवं शोध छात्रों से तकनीकी विषयों पर विचार-विमर्श भी किया। टीम में टेक्विप के समन्वयक प्रो. जेईएम मैकवान, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. वीएल मानेकर, डॉ. केडी यादव, डॉ. चेतन पटेल, डॉ. एस. अरकटर शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें