फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सौ मीटर की दौड़ में सूरज और सबिता प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्राथमिक विद्यालय पचफेड़ा परिसर में आयोजित हुआ न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन



मंसाछापर। पंचफेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें करमहवां, पचफेड़ा, बिन्दवलिया, जंगल शाहपूर, त्रिलोकपुर बुजुर्ग समेत पांच विद्यालयों के खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता के दौरान हुए 100 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में सूरज और बालिक वर्ग में सबिता को पहला स्थान
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरूआत बालक वर्ग के 50 मीटर दौड़ से हुई। इसमें कृष्णा ने प्रथम व बालिका वर्ग में संध्या ने प्रथम प्राप्त किया। सौ मीटर की दौड़ में बालक वर्ग के मनीष व बालिका वर्ग की संध्या ने बाली मारी। उच्च प्राथमिक विद्यालय के 100 मीटर दौड़ में सूरज ने प्रथम और बालिका वर्ग में सबिता ने प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी बालक वर्ग में विंदवलिया प्रथम और जंगल शाहपुर दूसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग कबड्डी में जंगल शाहपुर प्रथम और पचफेड़ा दूसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग जूनियर कबड्डी में जंगल शाहपुर प्रथम और बालिका वर्ग में जंगल शाहपुर विजेता रहा। अंत में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख लल्लन यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान श्रीनिवास चौहान, प्रमोद कुमार यादव, संजय मिश्रा, अमिरुल्लाह अंसारी, ओंकार चौधरी, अवधेश कुमार, विकास तिवारी, शाहिद अनवर, रवि यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें