फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग के लिए प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Fri, 13 Oct 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-48 घंटे के भीतर छात्रसंघ चुनाव कराने की करें घोषणा
विज्ञापन

- कॉलेज परिसर में होगा धरना प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने बृहस्पतिवार को कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इसमें छात्र नेताओं ने कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की।
विज्ञापन

छात्रनेता अभिषेक श्रीवास्तव की अगुवाई में प्राचार्या डॉ. ममता मणि त्रिपाठी को दिए गए ज्ञापन में छात्र नेताओं ने कहा कि छात्रसंघ लोकतंत्र का शिशु स्थल है। यहां से निकले छात्र नेता देश की राजनीति की दिशा बदलते हैं। इसलिए कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव की व्यवस्था की गई। उन्होंने चेताया कि यदि 48 घंटे के भीतर छात्रसंघ चुनाव की घोषणा नहीं हुई तो कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान शिवम मिश्रा, शेखर शुक्ल, मुकेश कुशवाहा, रौशन कुशवाहा, ईश्वर चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें