फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में सुनील ने प्रस्तुत किया शोधपत्र

Wed, 03 Jun 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर भारतीय हिंदी प्राध्यापक परिषद और कलकत्ता गर्ल्स कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में कोलकाता के उदंत मार्तंड के सभागार में 29 व 30 मई को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी हुई थी। इसमें जिले के सेखुई निवासी सुनील ने दस्तावेज पत्रिका का साहित्यिक योगदान विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। उनके शोध पत्र को संगोष्ठी में मौजूद विद्वानों ने सराहना की।
विज्ञापन

कुशीनगर के सेखुई मिश्र गांव निवासी प्रोफेसर सुनील कुमार मिश्र वर्तमान में गवर्नमेंट आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज, भिलाड, जिला वलसाड गुजरात में बतौर प्रोफेसर तैनात हैं। उन्होंने कोलकाता के उदंत मार्तंड सभागार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में आमंत्रित किया गया था। संगोष्ठी में शामिल होकर उन्होंने हिंदी साहित्य और आलोचना की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘दस्तावेज’ के साहित्यिक अवदान, उसकी वैचारिक भूमिका तथा हिंदी जगत में उसके योगदान का विश्लेषण प्रस्तुत किया। यह पत्रिका वरिष्ठ साहित्यकार एवं पद्मश्री सम्मानित विश्वनाथ प्रसाद तिवारी के संपादन में गोरखपुर से प्रकाशित होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें