रामकोला। चंदरपुर मलगहा में दहेज के लिए सुंदरी को ससुराल वाले परेशान तो कर ही रहे थे, बेटा पैदा नहीं होने पर उसके जान के दुश्मन बन गए। ससुराल वालों ने मंगलवार को घर में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दिया। पुलिस की पूछताछ में सुंदरी की दोनों बेटियों ने भी यह बात बताई है। पुलिस विवाहिता के पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
रामकोला थाना क्षेत्र के चंदरपुर मलगहा गांव निवासी कुंदन गुप्ता की शादी करीब नौ साल पहले जटहां बाजार थाना क्षेत्र के नहिरिया गांव निवासी राजेन्द्र गुप्ता की 33 वर्षीय बेटी सुंदरी के साथ हुई थी। दोनों से दो बेटियां हैं। राजेंद्र गुप्ता ने पुलिस को बताया कि जब से शादी हुई तब से दहेज को लेकर अक्सर ससुराल वाले सुंदरी को प्रताड़ित करते थे। इसको लेकर कई बार रिश्तेदारों की मौजूदगी में पंचायत भी हो चुकी थी। सुंदरी अपनी बेटियों को लेकर मायके आई थी। वह सब कुछ बताई। बेटा नहीं होने पर उसे जान से मारने और दूसरी शादी करने की धमकी कुंदन ने दिया था। इसकी भी जानकारी दी थी। घटना के चार दिन पूर्व सुंदरी अपनी बेटियों को लेकर ससुराल आई थी। कुंदन, इसके भाई, सास, ससुर मिलकर उसका गर्दन घर के अंदर ही धारदार हथियार से रेतकर हत्या कर दिए और पैर फिसलने से गिरकर सब्जी काटने वाले पहसुल से गला कटने की कहानी बनाने लगे। घर में घटना को अंजाम देने के दौरान सुंदरी की दोनों बेटियों ने देखा। थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि पति कुंदन गुप्ता, सास गोविंदा देवी, ससुर जवाहिर, देवर चंदन, राजन पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पति समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार लिया गया है।