फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के गले लिपटकर फफक पड़ी सूरज की मां

विज्ञापन
एसडीएम अरविन्द कुमार के गले लिपटकर रोने लगी सूरज की मां । - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
एसडीएम के गले लिपटकर फफक पड़ी सूरज की मां
विज्ञापन

खड्डा (कुशीनगर)। चमोली त्रासदी में एक सप्ताह से लापता तीनपरसा टोला निवासी सूरज के घर पहुंचे एसडीएम को देखकर बदहवास सूरज की मां फूला देवी उनके गले से लिपटकर फफक पड़ी। माहौल देखकर वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। एसडीएम ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के चमोली जनपद के तपोवन में लापता सूरज का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। वहां मौजूद सूरज के बड़ा भाई उमेश व गांव के ही एक अन्य व्यक्ति से परिजन लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। शनिवार को एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार व एसओ हनुमानगंज ज्ञानेंद्र कुमार राय तीनपरसा गांव में सूरज के घर पहुंचे। अधिकारियों को देखते ही सूरज की मां फूला देवी एसडीएम के गले लिपटकर रोने लगी। एसडीएम व एसओ ने बड़ी मुश्किल से पुत्र वियोग से तड़प रही मां को शांत कराया। सूरज के पिता श्रीनिवास से बातचीत कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उत्तराखंड में खोजबीन कर रहे सूरज के बड़े भाई उमेश से भी एसडीएम ने फोन पर बात कर अब तक की गतिविधि की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें