फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुकरौली नगर पंचायत अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, दो पर केस

Mon, 27 Oct 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। नगर पंचायत के चेयरमैन राजनेति कश्यप को धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। उनकी तहरीर पर हाटा कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि कुछ दिन पहले इन लोगों ने सोशल मीडिया पर चेयरमैन के खिलाफ अपशब्द भरा एक वीडियो पोस्ट किया था।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली के सुकरौली कस्बे के रहने वाले राजनेति कश्यप नगर पंचायत के चेयरमैन हैं। उन्होंने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि मैं अध्यक्ष के साथ कस्बे का व्यवसायी भी हूं। एक व्यक्ति ने हमें बताया कि कुछ लोगों ने हमसे संबंधित गाली-गलौज करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे जान से मारने की भी धमकी मिल रही और हमारी जान को खतरा है।
विज्ञापन

हाटा पुलिस ने चेयरमैन की तहरीर पर नगर के दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस प्रकरण की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें