फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जाम से निजात के लिए कुछ मार्गों को वनवे करने के आए सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के साहबगंज में कोतवाली पुलिस व यातायात पुलिस ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाकर यातायात व्यवस्था बेहतर करने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें शहर के कुछ मार्गों को वनवे करने के सुझाव मिले।
विज्ञापन

अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप चहाड़िया ने कहा कि शहर में जाम की समस्या गंभीर है। इसके लिए पुलिस के साथ स्थानीय लोग और व्यापारियों को साथ मिलकर काम करना होगा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सचिन कुमार चौरसिया ने कहा कि शहर में पार्किंग की व्यवस्था नही है। इसके चलते जाम की समस्या बढ़ जाती है। यदि पार्किंग की व्यवस्था के साथ शहर के कुछ सकरे मार्गों को वनवे करा दिया जाए तो शहर को जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।
इस दौरान कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी, यातायात निरीक्षक अश्वनी राय, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल, कैलाश चहाड़िया, अभय अग्रवाल, सतीश जिंदल, जगदंबा अग्रवाल, संजय मरोदिया, आलोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें