फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तेज हवा के साथ बारिश से गन्ने की फसल गिरी

विज्ञापन
सेवरही मे आंधी पानी से गिरी गन्ने की फसल।संवाद - फोटो : File Photo
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र में सोमवार देर शाम तेज आंधी व बारिश से कई गांवों में गन्ने की फसल गिर गई। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे समय में गन्ने की बंधाई कर देनी चाहिए, इससे गन्ना गिरने का खतरा कम हो जाएगा। सेवरही सहित दौनहा, सुमही सन्तपट्टी, गौरी नगर, दुबौली, अवदान टोला, गौरी इब्राहिम, राजपुर, मलाही टोला, तिवारी पट्टी, टिकुलिया, महाबीर नगर, बिनटोली, मिश्रौली, जगदीशपुर आदि गांवों में गन्ने की फसल को नुकसान हुआ है। किसान हरेंद्र यादव,प्रदीप सिंह, ब्यास कुशवाहा, राकेश तिवारी, हरिहर निषाद आदि का कहना है कि गन्ने की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है।सेवरही चीनी मिल के गन्ना उप महाप्रबंधक पीएन शाही ने गन्ने को गिरने से बचाने के लिए उसकी बंधाई करने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें