फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हित में काम करेगी गन्ना समिति : राव

Thu, 14 Nov 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। लक्ष्मीगंज सहकारी गन्ना विकास समिति की पहली बैठक बुधवार को हुई। अध्यक्ष धनंजय गोविंद राव ने कहा कि गन्ना किसानों के हित में ही समिति काम करेगी। प्रयास रहेगा कि किसानों का गन्ना समय से गिरे उन्हें तौल पर्ची उपलब्ध हो। गन्ना आवंटन में किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों को गन्ना सप्लाई करने में दिक्कतें आ रही हैं। जो चीनी चल रही है वह दूर है। नजदीक में त्रिवेणी चीनी मिल है। किसानों से राय लेकर उनके क्षेत्र के गन्ने की सप्लाई के बारे में कदम उठाया जाएगा। इस मौके पर जन्मेजय पांडेय, गाया गादव, संतोष, रामाश्रय, मुन्नी, सरवन, विमला देवी, समसुल हसन, हीरालाल कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें