फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 25 हजार क्विंटल अधिक गन्ना पेरेंगी चीनी मिलें, तैयारी पूरी

Wed, 12 Nov 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रामकोला चीनी मिल में खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली। संवाद
विज्ञापन
पडरौना। जिले की चीनी मिलों में गन्ने का नया पेराई सत्र 2025-26 इस माह के दूसरे पखवाड़े तक शुरू हो जाएगा। इस बार जिले की चार चीनी मिलें 2.75 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करेगी। गन्ना का रकबा कम होने की भरपाई बेहतर गन्ने की हुई पैदवार से पूरी होगी।
विज्ञापन

सभी मिलों को गन्ना खरीद के लिए क्रय केंद्रों का भी आवंटन कर दिया गया है। जिले में कुल 253 तौल केंद्रों की स्थापना की गई है। इसमें जिले की चीनी मिलों के लिए 165 स्थानों पर तौल केंद्रों पर बनाए गए हैं, जबकि 88 तौल केंद्रों से गैर जनपद की गन्ना मिलों को गन्ना दिया जाएगा। जिले से गन्ना बिहार न जाए इसके लिए जिले के यूपी-बिहार सीमा पर लगे बैरियर पर पुलिस टीमों को निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष जिले में गन्ने का रकबा कम हुआ है, लेकिन पैदावार बढ़ी है। इसके चलते इस वर्ष जिले की चार चीनी मिले पिछले वर्ष की अपेक्षा करीब 25 हजार क्विंटल अधिक गन्ना पेरेंगी। जिला गन्ना अधिकारी होदा सिद्दीकी ने बताया कि रामकोला चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू हो गया है। खड्डा चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू करने के लिए पूजन हो चुकी है। यहां 15-15 नवंबर से गन्ना पेराई शुरू हो जाएगा। शेष बची जिले के ढाढ़ा और सेवरही चीनी मिलों में भी 21 नवंबर से पेराई सत्र चालू हो जाएगी।
विज्ञापन

चीनी मिलों को पर्याप्त मात्रा में समय से गन्ना उपलब्ध हो इसके लिए जिले में कुल 253 स्थानों पर क्रय केंद्र भी लग गए हैं। वहां पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में लगी क्रय केंद्रों में खड्डा चीनी मिल के लिए चार, रामकोला के लिए 42, सेवरही के लिए 34 व ढाढ़ा चीनी मिल के लिए जिले में 85 तौल केंद्र समेत कुल 165 तौल केंद्रों की स्थापना की गई।
इसके अलावा जिले में स्थापित 57 तौल केंद्रों से गोरखपुर जिले के पिपराइच व महराजगंज जिले के गढ़ौरा चीनी मिल के लिए जिले में 31 समेत 88 तौल केंद्र गैर जनपद के लिए स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में इस बार करीब 96600 हेक्टेयर भूमि में गन्ने की फसल है।
पिछले वर्ष 1.5 लाख हेक्टेयर गन्ने की फसल थी। पिछले वर्ष बारिश अधिक होने की वजह से गन्ने की फसल में पानी लगने से जिले के कई किसानों की फसल नष्ट हो गई थी, जिसके चलते बीते वर्ष जिले की चार चीनी मिले 2.53 लाख क्विंटल ही गन्ने की पेराई कर सकी थीं। इस वर्ष गन्ने की बुआई का रकबा भले ही कम है, लेकिन उत्पादन अधिक है।
इसलिए इस वर्ष जिले की चार चीनी मिलों को 2.75 लाख गन्ना पेराई करने का लक्ष्य दिया गया है। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि जिले के गन्ने को छह चीनी मिल पेराई करती है। इनमें चार जिले की और दो गैर जनपद की चीनी मिल शामिल है। इनमें गैर जनपद की गोरखपुर में पिपराइच और महराजगंज में गढ़ौरा की चीनी मिल शामिल है।
विज्ञापन

इन सभी मिलों को गन्ना खरीद का लक्ष्य भी जारी कर दिया गया है। इसका पता करने के लिए मिलों से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें